खेल

PCB चीफ के रेस से बाहर हुए नजम सेठी, पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, एशिया कप से पहले गद्दी को लेकर छिड़ी जंग!

Najam Sethi, PCB chairman: एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बवाल मच रहा है लेकिन इस बार मामला कुछ और है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अंतरिम अध्यक्ष नजम सेठी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अगले बोर्ड अध्यक्ष बनने की दौड़ से हटने के बाद स्थायी पद की मांग नहीं करेंगे. उनके इस ट्वीट से साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर सत्तारूढ़ पार्ट‍ियों का दखल हुआ है.  सेठी ने ट्विटर पर एक बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि वह इसलिए पद छोड़ रहे हैं क्योंकि वह आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहते थे.

नजम सेठी का ट्वीट

नजम सेठी ने अपने ट्वीट में इस फैसले का कारण तो नहीं बताया लेकिन बिना नाम लिए उन्होंने इशारों-इशारों में राजनेताओं से जोड़ दिया. उन्होंने लिखा, “सलाम सब लोग! मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता. इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं है. इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं. सभी हितधारकों को शुभकामनाएं ”.

ये भी पढ़ें: Team India की बढ़ती मुश्किलें, रोहित शर्मा के बाद कप्तान कौन?

बता दें, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के संघीय मंत्री एहसान मजारी ने कहा था कि जका अशरफ पीसीबी के अगले अध्यक्ष होंगे. हालांकि, बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अशरफ की वापसी अभी आधिकारिक नहीं है, लेकिन सेठी अब इस पद पर नहीं रहेंगे.  मजारी ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए सेठी को चार महीने के लिए नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने वाला है. सेठी का अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला पीसीबी के लिए एक बड़ा झटका है. सेठी दिसंबर 2022 से पीसीबी के अंतरिम अध्यक्ष हैं, जब उन्हें बोर्ड के शासी निकाय, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) द्वारा नियुक्त किया गया था. उन्होंने रमिज़ राजा के इस्तीफा देने के बाद पदभार संभाला था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

4 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

13 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

18 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

34 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

36 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

38 minutes ago