Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टॉप ऑर्डर बना Team India की सबसे बड़ी मुसीबत, मिशन वर्ल्ड कप से पहले कसने होंगे पेंच

Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी भारतीय बल्लेबाजों का हाल यही दिखा. महज 20 रन के अंदर भारत ने अपने अहम 4 विकेट खो दिए जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है.

Rohit Sharma

Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter

Team India: साल 2023 क्रिकेट के लिए बेहद खास है. खासतौर पर टीम इंडिया के लिए यह साल किसी बड़े वरदान से कम नहीं. क्योंकि टीम इंडिया इस साल लंबे समय से चले आ रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकती है. मगर क्या ये इतना आसान है ?

या फिर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम की तैयारियां इतनी पुख्ता हो चुकी है कि उन्हें किसी चीज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं. ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही या इंडियन खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है.

हमें बस टेंशन है टीम कॉम्बिनेशन की. कभी भारतीय बॉलिंग हार की वजह बन जाती है, तो कभी बल्लेबाजी. मगर एक और ऐसी चीज है जो भारत के लिए आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ा सकती है. वो क्या है उसके बारे में हम इस खबर में आगे बात करेंगे.

टॉप ऑर्डर बनी टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत

हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर की जो बार-बार फ्लॉप हो रहा है. कप्तान और कोच ने कई एक्सपेरिमेंट किए और बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव भी करे लेकिन इसका कोई लाभ टीम को नहीं हुआ. हालांकि कई मौके पर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन ने पारी संभाली और मैच में भारत ने जीत भी दर्ज की. मगर सवाल यह है कि आखिर कब तक?

ये भी पढ़ें:  IPL 2023: ऋषभ की कमी खलेगी, डेविड वार्नर बोले- हमारे सामने बड़ी चुनौती…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी भारतीय बल्लेबाजों का हाल यही दिखा. महज 20 रन के अंदर भारत ने अपने अहम 4 विकेट खो दिए जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है. यह आंकड़े डरावने है क्योंकि चाहे टारेगट छोटा हो या फिर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही हो. बड़े मैचों में टॉप ऑर्डर का स्कोर करना जरूरी है.

मिशन वर्ल्ड कप पर टीम इंडिया

अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सरजमीं पर इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. टूर्नामेंट में भारत-ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी के प्रबल दावेदार हैं. आईपीएल से पहले यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए एक बड़ा मौका है. एक-दूजे की वीकनेस-स्ट्रेंथ जानने का. लेकिन टीम इंडिया इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम दिख रही है. अगर भारत को मिशन वर्ल्ड कप पूरा करना है तो सबसे पहले अपनी खामियों को दूर करना होगा.  



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital