U19 World Cup 2026: हैंडशेक विवाद पर बांग्लादेश की सफाई, खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने का आदेश
India Bangladesh U19 World Cup: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर‑19 वर्ल्ड कप मैच से पहले टॉस के दौरान हैंडशेक विवाद हुआ. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसे अनजाने में हुई गलती बताते हुए खेद जताया और खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने के निर्देश दिए.
हेमंत सरकार की दोहरी नीति! नेशनल गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट को न नौकरी मिली न सम्मान; अब सड़कों पर सब्जी बेच रही है अनु
Anu Kumari Dhanbad Athlete: झारखंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. अनु कुमारी बलियापुर प्रखंड की रहने वाली हैं. सरकार ने उन्हें कैश अवार्ड देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया.
स्टीव स्मिथ ने क्यों नहीं लिया सिंगल? बाबर आजम का नाम लेकर बताई वजह
बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर मैच के दौरान बाबर आजम का सिंगल लेने का फैसला स्टीव स्मिथ ने रणनीति के तहत ठुकरा दिया. पावर सर्ज के लिए स्ट्राइक अपने पास रखने का यह दांव बाद में सही साबित हुआ, जब स्मिथ ने एक ही ओवर में 32 रन ठोक दिए.
Ind vs NZ: इंदौर में निर्णायक जंग से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, कुलदीप यादव के साथ टेका मत्था
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच के लिए इंदौर पहुंची टीम इंडिया भक्ति के रंग में डूबी नजर आई. 'किंग' कोहली और कुलदीप यादव ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. हालांकि, इंदौर का होलकर स्टेडियम कोहली के लिए अब तक अनलकी रहा है, जहां उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है.
IND vs NZ 3rd ODI: निर्णायक जंग से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर, मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे से पहले उज्जैन में बाबा महाकाल और नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन किए. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, और रविवार को होलकर स्टेडियम के 'बैटिंग पैराडाइज' पर खिताबी जंग होगी.
Under 19 World Cup 2026: अभिज्ञान की शानदार पारी, हेनिल का पंजा! भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराया
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में यूएसए को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हराया.
बांग्लादेश क्रिकेट में ‘गृहयुद्ध’: तमीम को कहा ‘भारतीय एजेंट’, भड़के खिलाड़ियों ने दी टूर्नामेंट बहिष्कार की धमकी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को "भारतीय एजेंट" कहे जाने के बाद देश का क्रिकेट जगत उबल रहा है. खिलाड़ियों ने एकजुट होकर BPL के बहिष्कार की चेतावनी दी है, जबकि बोर्ड ने खुद को इस विवादित बयान से अलग कर लिया है.
IND vs NZ: राजकोट वनडे में भारत को झटका, न्यूजीलैंड ने 1-1 से बराबर की सीरीज
IND vs NZ 2nd odi: राजकोट वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
IND vs NZ: राजकोट में सीरीज सील करने उतरेगी ‘टीम इंडिया’, क्या न्यूजीलैंड कर पाएगा पलटवार?
वडोदरा में जीत का झंडा गाड़ने के बाद अब भारतीय टीम राजकोट में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. चोटिल खिलाड़ियों की समस्या के बीच विराट कोहली की फॉर्म भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है.
वर्ल्ड कप बैठक में बांग्लादेश अड़ा, भारत में खेलने से इनकार पर ICC ने सुना दी दो टूक
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने हैं. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए BCB ने भारत में खेलने से इनकार किया, जबकि ICC ने शेड्यूल बदलने से मना कर दिया.







