खेल

RCB vs SRH: विराट कोहली-डुप्लेसी की रिकॉर्ड पार्टनरशिप, बैंगलोर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीद कायम

RCB vs SRH Match Highlights: सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बड़ी जीत दर्ज की है. हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी के दम पर 187 रन का टारगेट सेट किया. जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी के दम पर एक आसान जीत दर्ज की. दोनों ने 17.5 ओवर में 172 रन जोड़े. इस दौरान विराट के बल्ले से चार साल बाद आईपीएल में शतक निकला.

इस जीते के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखी है और मुंबई इंडियंस की जगह टॉप-4 में जगह बनाई है. बता दें आरसीबी और मुबई दोनों के 14-14 अंक है लेकिन नेट-रन रेट के मामले में आरसीबी आगे है. अब बैंगलोर को अपना आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना है और अगर वहां आरसीबी ने बाजी मारी तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli, RCB: 1,489 बाद विराट की IPL सेंचुरी, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड

कोहली-डु प्लेसिस में मैच विनिंग पार्टनरशिप

फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने सीजन में एक और शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 17.5 ओवर में 172 रन जोड़े. ये इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है.

1489 दिनों बाद विराट की IPL सेंचुरी

विराट कोहली ने  SRH के खिलाफ सीजन में अपनी पहली सेंचुरी लगाई. ओवरऑल आईपीएल में उनका ये छठा शतक है. खास बात ये है कि कोहली के बल्ले से आईपीएल में करीब 4 साल बाद शतक आया है. उन्होंने 19 अप्रैल 2019 को आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में शतक लगाया था. उनका बेस्ट IPL स्कोर 113 रन है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

3 seconds ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

31 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

31 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

48 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

48 minutes ago