दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
By Shubhra Rai
Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/ Twitter
Virat Kohli, RCB: ‘हर जंगल में एक ही राजा होता है’, वैसे ही क्रिकेट की दुनिया का एक ही किंग है और वो है विराट कोहली. इस बल्लेबाज की सबसे बड़ी खासियत यही है की ये बड़े मौकों पर अपनी टीम को कभी निराश नहीं करता. आरसीबी ने IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. इस मुश्किल काम को आसान किया है किंग कोहली ने. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक ठोका और अपनी टीम की जीत आसान की. इस पारी के दम पर न सिर्फ विराट ने अपनी टीम को जीताया बल्कि कई धाकड़ रिकॉर्ड भी बनाए.
1489 दिनों बाद विराट की IPL सेंचुरी
विराट कोहली ने SRH के खिलाफ सीजन में अपनी पहली सेंचुरी लगाई. ओवरऑल आईपीएल में उनका ये छठा शतक है. खास बात ये है कि कोहली के बल्ले से आईपीएल में करीब 4 साल बाद शतक आया है. उन्होंने 19 अप्रैल 2019 को आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में शतक लगाया था. उनका बेस्ट IPL स्कोर 113 रन है.
बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड
छठे शतक के साथ विराट कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की. बता दें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम भी IPL में 6 शतक हैं. इसके बाद जोस बटलर हैं जिनके नाम 5 शतक है. फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली दोनों के बीच इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बना है. बता दें पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 172 रनों की साझेदारी हुई.
मैच हाइलाइट्स
सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बड़ी जीत दर्ज की है. हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी के दम पर 187 रन का टारगेट सेट किया. जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी के दम पर एक आसान जीत दर्ज की. दोनों ने 17.5 ओवर में 172 रन जोड़े. इस दौरान विराट के बल्ले से चार साल बाद आईपीएल में शतक निकला.
प्लेऑफ की उम्मीद कायम
इस जीते के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ की उम्मीद कायम रखी है और मुंबई इंडियंस की जगह टॉप-4 में जगह बनाई है. बता दें आरसीबी और मुबई दोनों के 14-14 अंक है लेकिन नेट-रन रेट के मामले में आरसीबी आगे है. अब बैंगलोर को अपना आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना है और अगर वहां आरसीबी ने बाजी मारी तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…