Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2023: 15 साल बाद KKR का इंतजार खत्म, Venkatesh Iyer ने मचाया धमाल, जड़ दिया तूफानी शतक

KKR vs MI: वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें पांच चौके और 9 छक्के शामिल रहे.

Venkatesh Iyer

Photo- KolkataKnightRiders (@KKRiders)/Twitter

Venkatesh Iyer Century: विस्फोटक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म के लिए काफी आलोचना की गई थी. कई लोगों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाया. हालांकि, नए सीज़न में वेंकटेश अय्यर शानदार लय में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक धमाकेदार शतक लगाया.

केकेआर के लिए यह शतक बेहद स्पेशल है क्योंकि 15 साल के बाद केकेआर के किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया है. इससे पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2008 के सीजन में शतक लगाया था. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वेंकटेश अय्यर इस गेम में इंर्जड हो गए थे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: जूनियर के उंगली दिखाने पर भड़के राणा जी, गुस्से में मैदान पर खो बैठे आपा, मारने के लिए उठाया बल्ला और दी गाली

वेंकटेश अय्यर के बल्लेबाजी पर फैंस ने लुटाया प्यार

https://twitter.com/revengeseeker77/status/1647565738050469888?s=20

28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और छह चौके लगाए और दो बार के चैंपियन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शुरुआती ओवरों में, जब अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो अय्यर ने जिम्मेदारी ली और टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया.

वेंकटेश अय्यर के विस्फोटक शतक के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर संडे के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest