Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Women IPL: 25 जनवरी को होगा 5 टीमों का ऐलान, जानें ऑक्शन में कितना खर्च कर सकती है एक टीम

BCCI द्वारा शुरु की जा रही विमेन IPL इंडिया में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्रांति की तरह है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडिया ऐसा तीसरा देश है जो महिला फ्रेंचाइजी लीग शुरु करने जा रहा है.

Smriti Mandhana

Women`s IPL 2023: IPL की तर्ज पर महिला IPL की शुरुआत का ऐलान कर चुका BCCI धीरे धीरे इस लीग की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा हुआ है. वायकॉम 10 को महिला IPL का मीडिया अधिकार देने के बाद अब BCCI का पूरा ध्यान टीमों और खिलाड़ियों के ऑक्शन प्रोसेस पर है. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी को 5 टीमों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. सभी टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 12 करोड़ का पर्स होगा जिसमें हर साल 1.5 करोड़ रुपये की वृद्धि की जाएगी.

शुरुआती 3 साल में खेले जाएंगे 22 मैच

महिल IPL के 2023 से 2025 का फॉर्मेट तय किया जा चुका है. 2023 से 2025 तक हर साल लीग में 22 मैच खेले जाएंगे. 2026 में टीमों की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 और मैचों की संख्या 22 से बढ़ाकर 34 कर दी जाएगी. टीमों के पास 12 करोड़ की जगह 18 करोड़ का पर्स होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, ICC ने लगाया जुर्माना

एक टीम होंगी 5 विदेशी खिलाड़ी

एक टीम में 5 विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया जा सकता है. इसमें से 4 टेस्ट खेलने वाले देशों जबकि एक खिलाड़ी एसोसिएट देश का होगा. एसोसिएट देश का खिलाड़ी न होने की स्थिति में 4 विदेशी खिलाड़ी ही टीम में रखे जा सकते हैं. बता दें पुरुष IPL की एक टीम में 4 विदेश खिलाड़ी खेल सकते हैं. इनमें असोसिएट देश के खिलाड़ियों का होना जरूरी नहीं है.

10 करोड़ की प्राइज मनी

5 टीमों के टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे. सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. हर टीम बाकी टीमों से 2-2 मैच खेलेगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलेगी. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहेगी. विजेता टीम को 6 करोड़, रनर अप को 3 करोड़ जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस तरह प्राइज मनी के रूप में कुल 10 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे.

तीसरी महिला फ्रेंचाइजी T 20 लीग

BCCI द्वारा शुरु की जा रही विमेन IPL इंडिया में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्रांति की तरह है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडिया ऐसा तीसरा देश है जो महिला फ्रेंचाइजी लीग शुरु करने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के विमेंस बिग-बैश 2015 में जबकि इंग्लैंड में 2022 में विमेंस द हंड्रेंड लीग की शुरुआत हुई थी. विमेन IPL की शुरुआत फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital