Allahabad High Court: अब्दुल्ला आजम खान की याचिका की सुनवाई से अलग हुए न्यायमूर्ति समीर जैन
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के न्यायमूर्ति समीर जैन ने आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की याचिका की सुनवाई से भी खुद को अलग कर लिया है. रामपुर में अवैध तरीके से नदी की जमीन की प्लॉटिंग के मामले में अब्दुल्ला पर एफआईआर दर्ज है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिका को किसी अन्य बेंच को भेजा जाए.
1996 रुड़की बस विस्फोट कांड में हाई कोर्ट ने मोहम्मद इलियास को बरी किया, कहा- पुलिस का इकबालिया बयान अस्वीकार्य
रुड़की बस विस्फोट मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मोहम्मद इलियास को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस का इकबालिया बयान अस्वीकार्य है.
ट्रांसजेंडर के अधिकारों पर हाईकोर्ट का अहम फैसला- शैक्षिक दस्तावेजों में नाम और लिंग बदलने से इनकार का आदेश किया रद्द
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रांसजेंडर के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है. न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, बरेली के उस आदेश को रद्द कर दिया.
न्यायिक अधिकारियों के सेवा नियम को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के बीच बढ़ी तकरार
न्यायिक अधिकारियों की सेवा नियम के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से साफ शब्दों में कहा है कि वह इस मुद्दे पर कोई हस्तक्षेप न करें.
UP News: नाबालिग पत्नी की कस्टडी पति को देने से इंकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाल सुरक्षा गृह भेजा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग पत्नी को उसके पति की अभिरक्षा में सौंपने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याची की पत्नी को बालिग होने तक बाल सुरक्षा गृह में रखा जाए.
भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं, याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमलों के मामले में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है. नेहा राठौड़ पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज है.
शून्यकरणीय विवाह के कारण पत्नी को गुजारा भत्ता देने से नहीं कर सकते इंकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी को धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता देने से इंकार नहीं किया जा सकता कि उसकी शादी अमान्य होने योग्य है. यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने श्वेता जायसवाल की पुनरीक्षण याचिका पर दिया है.
अमेरिका में सिखों पर दिए बयान पर बुरे फंसे राहुल गांधी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका की खारिज
Rahul Gandhi Allahabad HC Verdict: सितंबर 2024 में राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौल अच्छा नहीं है, जिसको लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की गई थी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिला बड़ा बल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 24 नए जजों की हुई नियुक्ति
केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्ति कर दी है. शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इन सभी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी.
सिख बयान मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी. अमेरिका में दिए सिखों पर बयान मामले में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी. अब मजिस्ट्रेट करेंगे दोबारा सुनवाई.





