Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

crime news

Muzaffarpur Panchayat Diktat Love Marriage: बिहार के मुजफ्फरपुर (मड़वन प्रखंड) में प्रेम विवाह करने पर पंचायत ने खौफनाक फरमान सुनाया है. इसके बाद सामाजिक बहिष्कार से बचने के लिए परिवार ने अपनी बालिग जीवित बेटी का पुतला बनाकर श्मशान में दाह संस्कार किया. पुलिस मामले की जांच कर ही है.

Nawada Sand Mafia Attack: बिहार के नवादा में पुलिस का इकबाल खतरे में है. बालू माफिया ने कादिरगंज में चौकीदार को बुरी तरह पीता है. वहीं धमौल थाने के गेट पर चौकीदार जितेंद्र पासवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. सुशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सम्राट चौधरी सरकार में क्या हो रहा है?

Train Murder Case: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से तारीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए. पुलिस मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

IT Act Case Prayagraj: प्रयागराज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'कॉल मी सुमित' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक वकील और महिला की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है.

प्रयागराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कल्याणी देवी मोहल्ले में छापेमारी कर एक देह व्यापार नेटवर्क को ध्वस्त किया है. मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है.

ईडी ने श्रावंती ग्रुप के प्रमोटर डी. वी. राव और उनके सहयोगियों को बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. जानें कैसे RTGS और शेल कंपनियों के जरिए किया गया घोटाला.

Gonda Fake Astrologer Case: पूजा-पाठ के नाम पर घर में घुसे 'ज्योतिषी' ने मटके से निकाला काला नाग और पलक झपकते ही 750 ग्राम सोना गायब कर दिया. गोंडा पुलिस ने पहचान बदलकर आस्था से खिलवाड़ करने वाले 5 शातिर ठगों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसकी कहानी किसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है.

Suvendu Adhikari PA Funeral News Update: सुवेंदु अधिकारी के PA का अंतिम संस्कार आज किया गया है. सुवेंदु ने कहा- मेरे PA की हत्या होना एक सोची-समझी साजिश है, अब भाजपा सरकार बंगाल से गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी.

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 11 साल की बच्ची से कुकर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राइवेट डॉक्टर जवाहर खत्री को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर ने घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी और मामले को दबाने की कोशिश की.

Indore Police Extortion Case: इंदौर के विजय नगर थाने के 4 पुलिसकर्मियों पर आगर मालवा के ड्रग तस्कर वसीम को 5-स्टार होटल में 2 दिन बंधक बनाकर 5 लाख रुपये वसूलने का आरोप है. एसीपी की रिपोर्ट के बावजूद महकमा मामले को दबाने में जुटा है.