Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

Rajasthan Police Action: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने सुजानगढ़ के चर्चित ‘जेडीजे ज्वैलर्स’ फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को तीन साल की फरारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है. कृष्ण सिंह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय सदस्य है.

Lucknow Terror Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहा दुबई में बैठा एक संदिग्ध आतंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ता हुए दिख रहा है और भारत न आने की बात कह रहा. इससे पहले 2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने लखनऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम कड़ी था, जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही और उसे जल्दी भारत लाने की कोशिश तेज कर दी गई हैं.

Jhansi Thar accident news: उत्तर प्रदेश के झांसी में थार कार की टक्कर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद कार में सवार वर्दीधारी लोग मौके से फरार हो गए.

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों ने सड़क पर कार रोककर 22 वर्षीय युवक सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.

Suspected Terrorist Conspiracy: यूपी एटीएस ने मेरठ में दो युवकों को आतंकी गतिविधियों के शक में गिरफ्तार किया गया है. एटीएस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जबकि परिवार इसे साजिश बता रहा है.

Crime News: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 23 अप्रैल की रात आपसी रंजिश के चलते नजीम नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला हुआ. घायल को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Ranchi temple murder: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में दशकों से सेवा कर रहे गार्ड बिरसा मुंडा की देर रात हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंदिर परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

बिहार के वैशाली में एक युवक ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना भगवानपुर के इमादपुर गांव की है. लड़की की अगले महीने शादी होने वाली थी. पुलिस प्रेम प्रसंग और लूट के एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Korba murder case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध संबंध के शक में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है.

UP News: ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल की लाशें बंद कमरे से मिलीं. क्या है पूरा मामला?