Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

crime news

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में कथित हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ा दी है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं.

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई.

नोएडा में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की दो कारें बरामद कीं.

सीतापुर के पूर्णागिरी मोहल्ले में शराबी बेटे ने मां ऊषा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी कपिल फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुजरात की सीबीआई कोर्ट ने धवल हरीश चंद्र त्रिवेदी को दुष्कर्म, अपहरण और पहचान छिपाने के मामले में शेष जीवनकाल तक उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर रेप के मामले में आरोप लगाया गया है, और अब पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद सांसद दबंग और प्रभावशाली होने के कारण उन पर सुलह का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं. इनके गिरोह दिल्ली को जहरीला बनाने की साजिश रचते रहते हैं. इनके खुलासे करने के लिए भारत एक्सप्रेस ने के साथ "ऑपरेशन ड्रग्स कैपिटल" चलाया. VIDEO में दे​खिए SUPER EXCLUSIVE कवरेज.