Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

crime news

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने वर्ष 2018 में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के लिए 14 साल की सजा और उसे डराने-धमकाने के लिए दो साल की सजा सुनाई है.

एनआईए ने केरल प्रोफेसर हाथ काटने के मामले में पीएफआई के एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उस पर आईपीसी और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

रायबरेली में एक बुज़ुर्ग महिला द्वारा नकली सोने की ईंट की अफवाह फैलाने से शुरू हुई साजिश में 12 टप्पेबाज़ों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस जांच में पूरी घटना का खुलासा हुआ, जिसमें सोने की ईंट नकली निकली.

नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार तड़के मुठभेड़ हो गई. पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में कथित हत्या के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ा दी है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं.

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई.

नोएडा में पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की दो कारें बरामद कीं.

सीतापुर के पूर्णागिरी मोहल्ले में शराबी बेटे ने मां ऊषा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी कपिल फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.