लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने दायर की चार्जशीट, लालू यादव को बताया मुख्य साजिशकर्ता
ईडी जांच से यह भी पता चला है कि लालू प्रसाद यादव नौकरी के बदले जमीन खुद तय करते थे. इसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी अमित कत्याल साथ दे रहे थे.
मवेशी तस्करी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार शख्स को जमानत
इस मामले की जांच में पाया गया है कि पश्चिम बंगाल के रोशनबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व कमांडेंट ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास पशु तस्करों से रिश्वत ली थी.
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड के चर्चित बालू और कोल माइनिंग माफिया पूंज कुमार सिंह गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने बिहार-झारखंड के प्रमुख बालू और कोल माइनिंग माफिया पूंज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. झारखंड के धनबाद निवासी पूंज कुमार सिंह पहले से ही ईडी के रडार पर थे.
छतीसगढ़: पूर्व CM भूपेश बघेल की सचिव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, जानें क्यों जेल में हैं सौम्या चौरिसिया
छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया की ओर से दायर तीसरी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कथित 500 कोल लेवी स्कैम के आरोप में सौम्या चौरिसिया जेल में बंद हैं.
Delhi Excise Policy Case: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार बिचौलिए विनोद चौहान को मिली जमानत
विनोद चौहान को ईडी ने मई में गिरफ्तार किया था. उसपर गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान के लिए साउथ ग्रुप से मिले कथित रिश्वत के पैसों का हस्तांतरित करने का आरोप है.
सुकन्या मंडल को हाई कोर्ट ने सशर्त दी जमानत, मवेशी तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने किया था गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की एक प्राथमिक स्कूल शिक्षिका सुकन्या मंडल को पिछले साल अप्रैल में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था.
ईडी की मांग पर 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजे गए अमानतुल्लाह खान, अब 23 सितंबर को होगी मामले की सुनवाई
अमानतुल्लाह खान के वकील ने कोर्ट में कहा कि अमानतुल्लाह खान रोजाना ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं. उन्हें किसी भी शर्त पर रिहा कर दिया जाए.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
ED Action On Amtek Auto Group: ईडी ने जब्त की एमटेक ऑटो ग्रुप की 5115.31 करोड़ रुपये की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम स्थित कार्यालय की ओर से मेसर्स एमटेक ऑटो लिमिटेड, मेसर्स एआरजी लिमिटेड, मेसर्स एसीआईएल लिमिटेड, मेसर्स मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड और मेसर्स कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, अरविंद धाम, प्रमोटर एमटेक ग्रुप पर कार्रवाई की गई है.
कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के 6 ठिकानों पर ED का छापा
ED Raid at Sandip Ghosh house: संदीप घोष पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है. ED और CBI दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं.





