Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की बेटी वीणा विजयन को कोचीन मिनरल्स मामले में 12 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है. केरल हाई कोर्ट द्वारा ईडी की शक्तियों को हरी झंडी देने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड और व्यवसायी संजीव अरोड़ा से जुड़े लुधियाना, बरेली और दिल्ली-एनसीआर के 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.

केरल हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जांच शक्तियों को लेकर बड़ा फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि ईडी को कार्रवाई शुरू करने या संपत्ति कुर्क करने के लिए किसी अनुसूचित अपराध में पहले से एफआईआर दर्ज होने का इंतजार करना जरूरी नहीं है.

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी के बाद अब ईडी ने उन्हें समन जारी किया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंदौर नगर निगम फर्जी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अभय सिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर और राहुल बडेरा को गिरफ्तार किया है.

शेयर बाजार में 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग से ठीक पहले अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. 1500 करोड़ रुपये के कथित फेमा (FEMA) उल्लंघन मामले में दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की गई है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चेन्नई और मदुरै में ड्रग्स तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर छापेमारी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सनटेक सिटी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी के सचिव और सनटेक सिटी के मुख्य प्रवर्तक अजय सहगल को धन शोधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है.

पश्चिम बंगाल के आइपैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 18 अगस्त तक टाल दी है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने ईडी की मांग पर यह फैसला लिया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 5600 करोड़ रुपये के हीरा ग्रुप स्कैम मामले में फरार चल रहीं नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 1.72 लाख निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है.