Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

uttar pradesh news

Sitapur News: सीतापुर के बंशीपुरवा गांव में बहन की शादी में शामिल होने के लिए चार साल से जेल में बंद धर्मेंद्र को 48 घंटे की पैरोल मिली. रोहतक पुलिस की निगरानी में घर पहुंचे भाई को देखकर परिवार भावुक हो गया और बहन फूट-फूटकर रो पड़ी.

Etah Bhagwat incident: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला मंचन के बीच गोली चलने से दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान पेटी से कथित चोरी मामले में SIT ने चौथे दिन रामनिवास मंदिर स्थित ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में जांच की. जांच के दौरान CCTV फुटेज से कथित छेड़छाड़ की आशंका सामने आई है, जबकि ट्रस्ट सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी है.

Firozabad lawyer beating case: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला ने अधिवक्ता पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी. महिला अपने बेटे के मोबाइल चोरी मामले में कानूनी मदद न मिलने से नाराज थी और वकील को थाने तक ले गई.

Meerut illegal jhuggi verification drive: मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने अवैध झुग्गियों में सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें बाहरी राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी सामने आई. झुग्गियों के बीच मस्जिद और मदरसे के संचालन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने दस्तावेजों और जमीन के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है.

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पंकज पाल की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जबकि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी है.

Lucknow Fake IPS Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोल मार्केट में 40 रुपये का बन-मक्खन खाकर खुद को नोएडा का IPS बताने वाले मिथिलेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरोगा से सैल्यूट मांगने पर मिला करारा जवाब, देखें वायरल वीडियो.

CM Yogi Adityanath On Child: लखनऊ में सीएम योगी का बिल्कुल अलग और 'भावुक' अंदाज देखने को मिला. यहां उन्होंने बताया क्यों उनकी गोद में आते ही हंसने लगते हैं रोते हुए बच्चे? आइये जानें उन्होंने क्या कहा?

Meerut Kharkhoda mosque dispute: मेरठ के खरखौदा थाने की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इमाम को 7 दिन का नोटिस थमाया गया है. अगर वक्फ बोर्ड के कागज नहीं दिखाए गए, तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बुलडोजर से मस्जिद को गिरा दिया जाएगा.

Maulana Kalbe Jawad On Owaisi: बहराइच के नानपारा पहुंचे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने असदुद्दीन ओवैसी, बीजेपी और भारत की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया है. जानिए उन्होंने क्यों कहा कि भारत मुस्लिम देशों से पेट्रोल लेता है, लेकिन नेता अमेरिका के पिछलग्गू बने हुए हैं.