Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

aam aadmi party

दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दोनों नेताओं के खिलाफ 2000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और इस मामले में अन्य दोषियों की भूमिका का पता लगाने के लिए व्यापक जांच शुरू की है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शिक्षा मॉडल पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधते हुए उसे असफल बताया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी शिक्षकों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी भ्रष्टाचार और योग्य छात्रों को नौकरी न देने का आरोप लगाया.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बीजेपी नेता सूरजभान चौहान की अपील खारिज कर दी, जिससे आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज को मानहानि के मामले में राहत मिली

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 में अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप हैं. निचली अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगा.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर द्वारका में 2019 के पोस्टर होर्डिंग धन दुरुपयोग मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं पर FIR दर्ज की. कोर्ट 18 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा.

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद करते हुए AAP ने दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जैन ने स्वराज के टीवी इंटरव्यू में दिए गए कथित मानहानिकारक बयान को चुनौती दी है.

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने स्वराज के एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए बयान को अपनी छवि धूमिल करने वाला बताया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता सोमनाथ भारती की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ चुनाव याचिका में जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी थी.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. दीक्षित ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने भाजपा से करोड़ों रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए थे.