ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर, यात्रियों ने हाथ पकड़कर ट्रेन की खिड़की से लटकाया; वीडियो वायरल
बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक चोर को यात्री का मोबाइल चुराना महंगा पड़ गया. मानसी स्टेशन पर चोरी की कोशिश के दौरान मुसाफिरों ने उसका हाथ पकड़ लिया और वह चलती ट्रेन में बाहर की तरफ लटकता रहा. खगड़िया स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपी मोहम्मद फखरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आम के बहाने ‘जाम’ का इंतजाम: बिहार में तस्करी का गजब जुगाड़; काजू-छोहड़ा बेचने वालों का नया खेल
नवादा के गोविंदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के कैरेट में छिपाई गई 240 कैन विदेशी बियर बरामद की है. मामले में वैशाली के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले काजू-छोहड़ा बेचने की फेरी लगाते थे और अब झारखंड से बिहार शराब की तस्करी कर रहे थे.
कुत्तों की लड़ाई से खुला खूनी राज: अंतरजातीय प्रेम विवाह के 10 साल बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
बिहार के नवादा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को धनारजय नदी के बालू में दफन कर दिया. सोमवार को आवारा कुत्तों की आपसी लड़ाई के बाद बालू से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
नवादा में घर से खेलने निकले 6 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखें भी फोड़ीं; अस्पताल में भारी हंगामा
बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बौरी गांव में 6 साल के मासूम आर्यन राज की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.
गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को हुई सजा
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को 2018 के न्यू ईयर पार्टी हर्ष फायरिंग मामले में गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा और 25 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है.
नवादा में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौके पर ही मौत, दो की हालत नाजुक
नवादा जिले के मीनापुर गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दरगाही बीघा निवासी 22 वर्षीय अमर पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
नवादा में सरेआम गुंडागर्दी: चंद रुपयों और मोबाइल के लिए दोस्तों ने पार की हदें, तमाशा देखती रही पुलिस
बिहार के नवादा से कानून-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाती तस्वीर सामने आई है. प्रसाद बीघा में मोबाइल और पैसों के विवाद में एक युवक को सरेआम पीटा गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस की 'आपातकालीन सेवा 112' की गाड़ी मौके पर खड़ी रही और पुलिसकर्मी बदमाशों को रोकने के बजाय दूर से हाथ हिलाकर मूकदर्शक बने रहे.
फेक एनकाउंटर या मर्डर? भरत भूषण तिवारी मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बढ़ाईं मुश्किलें
बिहार के भोजपुर में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 जून को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ करेगी.
मुजफ्फरपुर में एसटीएफ बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार; मोस्ट वांटेड भी दबोचा
बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
अगले 48 घंटे बेहद भारी…कहर ढाएगी कुदरत! 80 KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, देखें IMD का खौफनाक अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और पहाड़ी राज्यों समेत कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है...







