Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

bihar

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले ने अब जनआक्रोश का रूप ले लिया है.

MUNGER Ganga TRAGEDY: बिहार के मुंगेर जिले में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अलग-अलग घाटों पर वहां आधा दर्जन बच्चे पानी में डूब गए, अभी दो के शव बरामद हुए हैं और चार की तलाश जारी है.

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से संचालित होंगी और उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगी.

बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. इस मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े में लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें डमी कैंडिडेट और बायोमेट्रिक स्टाफ शामिल हैं, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है.

NEET UG री-एग्जाम 2026 के दौरान बिहार के लखीसराय और मुजफ्फरपुर में कथित सॉल्वर गैंग और फर्जीवाड़े के मामलों का खुलासा हुआ है. बायोमेट्रिक जांच में कई संदिग्ध पकड़े गए, जबकि पुलिस ने मेडिकल छात्रों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

बिहार सरकार ने 'बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026' को मंजूरी देकर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी पाबंदी हटा दी है. नई नीति के तहत ग्रामीण जमीन पर 4 गुना, शहरी जमीन पर 2 गुना मुआवजा और 10% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है.

सीतामढ़ी के रिंग बांध रोड क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है.

बिहार के गया जिले के शुभम कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर इतिहास रच दिया है.

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार को सुरक्षा गार्डों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से अफरा-तफरी मच गई. वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.

Latest