IRCTC Case: लालू की अपील पर सीबीआई को नोटिस, लेकिन निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
उन्नाव रेप केस मामले में सेंगर की जमानत रद्द की मांग वाली सीबीआई की याचिका पर 29 दिसंबर को होगी सुनवाई
उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ 29 दिसंबर को सुनवाई करेगी.
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित होने पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने पर जांच एजेंसी ने गंभीर आपत्ति जताई है.
उन्नाव रेप केस मामले में आरोपी कुलदीप सेंगर को दिल्ली HC से मिली जमानत, CBI सुप्रीम कोर्ट जाएगी
Unnao Rape Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत दी. CBI ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है.
क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने CBI को भेजा नोटिस
अगस्ता वेस्टलैंड वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
IRCTC घोटाला सहित अन्य मामलों में आरोपी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका खारिज
आईआरसीटीसी घोटाले समेत अन्य मामलों में आरोपी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनके द्वारा दायर ट्रांसफर याचिका खारिज कर दी.
IRCTC घोटाला सहित अन्य मामलों में आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जज ट्रांसफर की मांग पर CBI ने आपत्ति जताई, कहा- ‘आरोपी बार-बार अदालत नहीं बदल सकते’
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आईआरसीटीसी घोटाला समेत अन्य मामलों में अपने मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज डॉ. विशाल गोगने से ट्रांसफर की मांग की है.
1000 करोड़ रुपये का महाघोटाला! 2 चीनी नागरिकों समेत 29 पर CBI का शिकंजा, फर्जी लोन-निवेश ऐप्स से ठगी
कोरोना काल में फर्जी लोन ऐप, निवेश ऐप और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड दो चीनी नागरिकों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है.
SIT गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, विधायक अरविंद पटेरिया के खिलाफ हत्या के आरोपों की होगी नई जांच
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के विधायक अरविंद पटेरिया पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का संकेत दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट से संबंधित मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा
सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने रिजर्व बैंक को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 2 सप्ताह बाद इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.







