Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CBI

10 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) मामले में सीबीआई अदालत ने करीब 29 साल बाद फैसला दिया है.

उत्तर प्रदेश में सीबीआई ने लखनऊ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के दो इंस्पेक्टरों और एक नर्सिंग होम मालिक को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया.

कोर्ट ने कहा कि इसपर तुरंत और सोच विचार की जरूरत है. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने सीबीआई से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है.

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने विदेश यात्रा की शर्त के तहत जमा 1 करोड़ रुपये की राशि को रिलीज करने का आदेश दे दिया है. कोर्ट ने यह फैसला जांच में सहयोग और यात्रा शर्तों को ध्यान में रखते हुए लिया हैं.

Agustawestland Chopper Scam: अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया. कोर्ट ने कहा- 10 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा.

सत्येंद्र जैन के खिलाफ लोक निर्माण विभाग में भर्ती मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया है.

CBI ने मुंबई सहार एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में तैनात कस्टम सुपरिटेंडेंट को ₹10.20 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी पर आरोप है कि वह माल क्लियरेंस के लिए प्रति किलो ₹10 रिश्वत की मांग कर रहा था.

CBI Verdict On Tarn Taran Fake Encounter: साल 1993 में पंजाब के तरनतारण में हुए एनकाउंटर को भर्जी करार देते हुए पूर्व पुलिस अधिकारियों को दोषी बतााया गया है. इस तरह से 32 साल बाद परिवार को न्याय मिला है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है, जिसमें उन्होंने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक की मांग की थी. सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट में लालू समेत उनके परिवार के कई सदस्य आरोपी बनाए गए हैं.

Delhi NCR में बिल्डर और बैंकों के गठजोड़ की CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट में पहली रिपोर्ट पेश हुई. कोर्ट ने इसे “चौंकाने वाला” बताया और जांच के लिए 6 हफ्तों का और समय दिया.