Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI

हरियाणा के हिसार में CBI ने बाल यौन शोषण के एक गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कई नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और अश्लील सामग्री का निर्माण किया.

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक विशेष अदालत, गाजियाबाद ने आय से अधिक संपत्ति मामले में IRS अधिकारी अमित निगम की 14 अचल संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर की गई है.

सीबीआई ने एनसीएलटी मुंबई के डिप्टी रजिस्ट्रार चरण प्रताप सिंह और निजी व्यक्ति कारसन गणेश आहिर को तीन लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई न्यायिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और डाक विभाग, कर्नाटक सर्किल ने सम्मन और कानूनी नोटिसों की तेज, सुरक्षित और ट्रैक योग्य डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट BNPL सेवा हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी.

सीबीआई ने यह मामला 7 मई 2015 को दर्ज किया था, जिसमें आरोप था कि सुरेश सिंगेवार ने शिकायतकर्ता से ₹15,000 की अवैध रिश्वत मांगी थी. यह रिश्वत शिकायतकर्ता की एक गलती के लिए विभागीय कार्रवाई न करने के एवज में मांगी गई थी.

सिल्वर नोटिस इंटरपोल का एक नया नोटिस है, जो सदस्य देशों को वांछित अपराधियों की संपत्तियों की जानकारी साझा करने और उसे ट्रैक करने में मदद करता है.

भारत एक्सप्रेस का Operation स्पोर्ट्स सिटी के खिलाड़ी PART-1: नोएडा स्पोर्ट्स सिटी घोटाले में हजारों करोड़ की लूट का खुलासा हुआ है! बिल्डरों और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने मिलकर किसानों और निवेशकों को ठगा, अब योगी सरकार सख्त, 10,500 करोड़ की वसूली की तैयारी.

HPPCL अधिकारी विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में हिमाचल पुलिस के भीतर मतभेद सामने आए हैं, DGP ने जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए, हाईकोर्ट ने CBI जांच पर फैसला सुरक्षित रखा.

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर कथित नकदी मिलने की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष जाने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट जुलाई में डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई करेगा. CBI ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, हाई कोर्ट ने जांच को 3 महीने में पूरा करने को कहा था.