Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Naxal Encounter In Chhattisgarh: BSF और छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑपरेशन में 18 नक्सली ढेर, LMG हथियार मिले; चुनाव से पहले जंगलों में तेज हुई मुठभेड़

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा. राज्य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोट डाले जाएंगे.

dantewada naxal attack

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Chhattisgarh news: लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सलियों की सक्रियता तेजी से बढ़ने लगी है. यहां कांकेर के छोटेबैठिया थाना के कलपर के जंगल में BSF और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटनास्थल से AK-47 समेत इंसास राइफल और LMG हथियार मिले हैं.

एसपी इंद्रा कल्याण ऐलेसेला ने मुठभेड़ के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि छोटेबैठिया पुलिस थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. कांकेर में जवानों ने 10 नक्सली मार गिराने का दावा किया. वहीं, न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ की ओर से बताया गया कि 18 नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान मौत हुई है.

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में छिड़ी जंग

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज के मुताबिक, अभी छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में BSF के इंस्पेक्टर समेत दो जवान भी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में अब तक तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं.

पिछले महीने भी कांकेर में हुई थी मुठभेड़

पिछले महीने भी कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था. तब पुलिस ने एक बंदूक, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की थी. इसके अलावा एक और घटना में, छत्तीसगढ़ के दंतवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया था.

इस राज्य में तीन चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग की तारीखों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के मतदान को केवल दो दिन रह गए हैं. इससे ठीक पहले नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. BSF के द्वारा मुठभेंड की औपचारिक तौर पर पुष्टि की गई है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest