Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhattisgarh

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में उसके 25वीं वर्षगाठ को संबोधित करते हुए RSS के योगदान की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवकों का सकारात्मक प्रभाव है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा, राजनीतिक संवाद, सीमा हालात का जायजा और नक्सल विरोधी अभियानों पर अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

Chhattisgarh steel plant blast: बलौदाबाजार जिले के रियल स्पॉट स्टील प्लांट में भट्ठा विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजा और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट में दलील दी गई कि हर बार जमानत मिलने पर नई एफआईआर दर्ज कर दी जाती है.

गरियाबंद के जंगलों में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ऊषा उर्फ संगीता के लिए तेलंगाना से एक मां की ममता भरी पुकार आई है. भाई ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई है और सरेंडर कर चुके साथियों ने भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है.

अंबिकापुर की आबकारी टीम ने एक बड़ी घेराबंदी कर नशीले इंजेक्शन के बड़े सप्लायर हजरत अली को गिरफ्तार किया है. ऑक्सीजन पार्क के पास हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने 2 लाख रुपये के इंजेक्शन बरामद किए हैं. आरोपी अब सलाखों के पीछे है.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक घर के सेप्टिक टैंक से 12 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद इस विषधर का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच वर्षों में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाया जाएगा.

DSP कल्पना वर्मा का नाम इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस में हॉट टॉपिक बन गया है. रायपुर के एक कारोबारी ने उन पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है.