Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CJI Surya Kant

सीजेआई सूर्यकांत ने उन मीडिया रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट रूम कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर बिना इजाजत शेयर करने और वायरल करने पर अंतरिम रोक लगा दी है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि संदर्भ से बाहर काटी गई क्लिप्स से न्यायपालिका की छवि खराब होती है.

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए विभाग के भीतर मजबूत लोकल सिस्टम बनाने की वकालत की है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट में 5 साल बाद मामले आने से न्याय में देरी होती है.

दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां CJI सूर्यकांत ने प्रशासन को स्थिति सुधारने का संकेत दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मेट्रो बंद होने के कारण अनुपस्थित रहने वाले पक्षों के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा.

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि अदालत पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मामलों की सुनवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की महिला वकीलों के लिए अदालतों में बुनियादी सुविधाओं, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों के एडवोकेट जनरल को दो सप्ताह के भीतर वास्तविक स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया है.

BOOK RELEASE: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई के भाषणों पर आधारित पुस्तक 'द वॉयस ऑफ जस्टिस' का भव्य विमोचन किया.

पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के भाषणों और न्यायिक विचारों पर आधारित पुस्तक ‘द वॉइस ऑफ जस्टिस गवई स्पीक्स’ का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 14 जुलाई को करेंगे.

सीजेआई सूर्यकांत ने 23 जून 2026 को मॉस्को में रूस के सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इगोर क्रास्नोव के साथ हुई बैठक में कहा कि भारत और रूस की न्यायिक व्यवस्थाएं भले ही अलग ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से विकसित हुई हो, लेकिन दोनों के सामने चुनौती समान है.

International Yoga Day: सुप्रीम कोर्ट में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है. यह तनाव कम करने का असरदार तरीका है. ध्यान और स्वास्थ्य सुधार में भी योग मददगार साबित होता है.