Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CJI Suryakant

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु सरकार की याचिका पर 31 अगस्त 2026 को सुनवाई करेगी. कर्नाटक सरकार ने 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का दावा करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने सालबनी लैंड ग्रैब मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक 19 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के मामले में कहा है कि राज्य सरकारें केवल वित्तीय बोझ का हवाला देकर इसका विरोध नहीं कर सकतीं.

सैकड़ों वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर और सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में बिना अनुमति राजनीतिक प्रदर्शनों पर रोक लगाने और सख्त एसओपी बनाने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की विदेश जाकर आंखों का इलाज कराने संबंधी अर्जी पर कलकत्ता हाई कोर्ट से 1 हफ्ते के भीतर फैसला सुनाने का अनुरोध किया है.

गाजियाबाद में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ में एसआईटी ने रिपोर्ट दाखिल की. कोर्ट ने पुलिस और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पैलेट गन पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकती.

धार भोजशाला परिसर के पास जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन मुहैया न कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताई है. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से नमाज के लिए जल्द उचित अंतरिम व्यवस्था करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के चंदा गड़बड़ी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ नीट-यूजी पेपर लीक प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर हुए अत्यधिक बल प्रयोग और लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करेगी.