Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CJI Suryakant

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी बनाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पैलेट गन पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकती.

धार भोजशाला परिसर के पास जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन मुहैया न कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताई है. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से नमाज के लिए जल्द उचित अंतरिम व्यवस्था करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के चंदा गड़बड़ी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ नीट-यूजी पेपर लीक प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर हुए अत्यधिक बल प्रयोग और लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करेगी.

सीजेआई सूर्यकांत ने SIAC के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवादों के निष्पक्ष और भरोसेमंद समाधान के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी के गौलापार में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है.

पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई की पुस्तक 'द वॉइस ऑफ जस्टिस: गवई स्पीक्स' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और सीजेआई सूर्यकांत की उपस्थिति में किया गया. इस पुस्तक में उनके साढ़े सात साल के कार्यकाल के ऐतिहासिक भाषणों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक संतुलन पर विचारों का संकलन है.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच पर फाइल फेंकने और सीजेआई को गाली देने वाले याचिकाकर्ता पर सीजेआई सूर्यकांत ने कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है. कोर्ट का मानना है कि ऐसे तत्वों को सजा देने से उन्हें सस्ती लोकप्रियता मिलती है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद चुनाव आयोग की 'एसआईआर' प्रक्रिया पर विवाद गहरा गया है. इंडिया गठबंधन के 23 दलों और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर न्यायपालिका से दखल की मांग की है.

SUPREME COURT ORDER: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को बंगाल मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ 75 वर्षीय वकील की याचिका पर 2 महीने में फैसला देने का निर्देश दिया.