Bharat Express DD Free Dish

crime news

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गौरी दायमपुर गांव में एक शराबी दिहाड़ी मजदूर ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की सिलबट्टे से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका ने अपने 3 साल के बच्चे को महज 5 दिन पहले ही दिल्ली भेजा था

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में एक 22 वर्षीय लापता युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक धाम में बलि देने का काम करता था और दो दिन पहले झारखंड से आए श्रद्धालुओं के साथ गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Meerut Snake Bite Murder: मेरठ के हस्तिनापुर में सांप के काटने से हुई स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत असल में एक खौफनाक हत्या निकली. पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर नींद में सो रहे पति पर सांप छोड़ दिया. पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के बांका में हुए अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड और उसके नियंत्रक अशोक व राघव चंदक के बिहार, दिल्ली और राजस्थान स्थित 8 ठिकानों पर छापेमारी की है.

कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का उसी के एक्स बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से कत्ल कर डाला. बेंगलुरु में शादीशुदा होने की बात छिपाने पर छात्रा ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया था, जिससे गुस्‍साए प्रेमी और उसके भाई ने छात्रा को चाकू घोंप दिए.

Raisen Crime News Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रायसेन में गड़े धन के लालच और अंधविश्वास में एक व्‍यवसायी की मानव बलि दे दी गई. इस हत्‍याकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 3 को गिरफ्तार किया है.

Gwalior Fake Kidnapping news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेटे के अपहरण की सनसनीखेज सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता-पुत्र ने पत्नी और बेटी को गांव लौटने के लिए डराने के उद्देश्य से अपहरण की झूठी कहानी रची थी.

केतन अग्रवाल की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रही उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई.

दिल्ली दंगों (2020) के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है.

केरल के पलक्कड़ कोर्ट में डबल मर्डर के आरोपी 58 वर्षीय चेंथामारा ने जज के सामने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है. वह अब तक एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर चुका है. पढ़िए कोर्ट रूम का पूरा वाकया