Bharat Express DD Free Dish

crime news

Bihar News: सिवान में बुधवार शाम रोड रेज की घटना ने हिंसक रूप ले लिया. गोलीबारी में बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई.

Gorakhpur Barat Dispute: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक विवाह समारोह उस समय श्मशान जैसी शांति में बदल गया, जब कूलर की हवा जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.

Hamirpur Domestic Violence: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (राठ कोतवाली) में स्मार्ट मीटर के ज्यादा बिल के डर से सास-ससुर ने पंखा चलाने पर बहू की पिटाई कर दी. आहत नवविवाहिता सोनम ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की. जानिए क्या है पूरा मामला?

Chhattisgarh religious conversion case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अमेरिका से धर्मांतरण के लिए 95 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचा यह फंड अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है.

Dombivli Rape Case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक युवती के साथ दर्दनाक वारदात हुई है. सहेली के परिजनों द्वारा पीटे जाने के बाद, शिकायत दर्ज कराने के लिए बुलाए गए परिचित (क्रिश भोईर) ने युवती के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरत के सलाबतपुरा में एक पति ने अपनी डाइटिशियन पत्नी शिल्पा की हत्या कर शव को कंक्रीट के बक्से में छिपा दिया. आरोपी विशाल 5 दिनों तक बच्चों के साथ उसी घर में रहा और पत्नी की गुमशुदगी का नाटक करता रहा.

Salim Dola arrest: इस्तांबुल में दाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे सलीम डोला की गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है. NCB और अन्य एजेंसियों के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अजीबोगरीब बातों से करोड़ों दिल जीतने वाले शादाब जकाती एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं. '10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' जैसा मासूम सा सवाल पूछकर रातों-रात स्टार बने शादाब के लिए इस बार खुद का जश्न ही मुसीबत का सबब बन गया है.

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए. घटना के बाद गांव में हिंसा भड़क उठी और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया.

Fatehpur Billoch Attack: फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के ही दबंगों ने भाई पर हथौड़ों से हमला कर दिया और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच शुरू.