Bharat Express DD Free Dish

crime news

Marital Dispute hearing in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "नपुंसक कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं है. सिर्फ अपमानजनक शब्दों के आधार पर IPC धारा 306 के तहत मामला नहीं बनता."

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 21 साल के युवक सूरज की सरेराह चाकुओं से हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. हत्या के बाद गोलीबारी से फैली दहशत, गैंगवार की आशंका गहराई.

मैनपुरी में यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख के इनामी अपराधी जीतू ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया गया. वह हाथरस में राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का मुख्य आरोपी था.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि नशे में धुत होकर नाबालिग लड़की के स्तनों को छूने का प्रयास करना यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार का प्रयास नहीं माना जाता है.

Nitish Katara Case: नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से 15 दिन की अंतरिम जमानत मिली. मामले में अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

द्वारका कोर्ट में महिला जज को दोषी और वकील ने गालियां दीं, और जान से मारने की धमकी दी. जज ने राष्ट्रीय महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

Delhi News: दिल्ली कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक को 10 साल की कठोर कारावास की सजा दी और पीड़िता को ₹10.5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया.

गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया. जीजा ने अपनी 10 वर्षीय साली की गला घोंटकर हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

बेतिया के मल्दहिया गांव में 10 लाख की फिरौती न मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने छात्र इम्तियाज की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी.

रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ 13 साल के नाबालिग ने खेलने के बहाने दुष्कर्म किया. मासूम ने मां को आपबीती सुनाई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.