Bharat Express DD Free Dish

Delhi High Court

Contempt of Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट में गूगल ने हलफनामा देकर कहा है कि यूट्यूब पर कोर्ट की अनाधिकृत रिकॉर्डिंग को खुद ट्रैक करना या रोकना तकनीकी रूप से असंभव है. गूगल केवल यूआरएल मिलने पर ही ऐसे वीडियो हटा सकता है. यह मामला अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही से जुड़ा है.

Delhi High Court: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कारण बताओ नोटिस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को 2 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, साथ ही महासंघ को हिदायत दी है कि कोई भी फैसला लेने से पहले विनेश को व्यक्तिगत रूप से अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद रवि किशन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में लिखित आदेश जारी करते हुए गूगल, मेटा और एक्स को 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ मौजूद अश्लील और अपमानजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लुटियंस दिल्ली में स्थित 27.3 एकड़ के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब को खाली कराने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है.

Dhruv Rathee Beef Video Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और खान-पान की आदतों पर अपलोड किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है. कोर्ट ने वीडियो को हटाने या न हटाने पर 15 दिनों के भीतर फैसला करने को कहा है.

Delhi High Court Order: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए भारत-इंग्लैंड सीरीज और एशिया कप जैसे खेल आयोजनों की अवैध लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने साफ कहा कि खेल प्रसारण की पायरेसी से सख्ती से निपटा जाएगा.

ध्रुव राठी के विवादित यूट्यूब वीडियो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने ग्रिवांस अपीलीय समिति (GAC) को 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है.

Delhi High Court Maintenance Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग बेटी को भरण-पोषण (मेंटेनेंस) न देने पर ब्रिटेन में रह रहे पिता को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई को इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का भी निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए गूगल को उनके खिलाफ मौजूद आपत्तिजनक और पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाले यूआरएल को 3 दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित रखने पर जोर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने पर रोक संबंधी डीयू के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विश्वविद्यालय को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.