छात्रों को वस्तु समझकर व्यवहार करने वाले स्कूल को बंद कर दिया जाना चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट
अदालत ने स्कूल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि जो संस्थान केवल पैसे कमाने की मशीन बन चुके हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सुनवाई के दौरान कई छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में किताबों और बैग के साथ कोर्ट में मौजूद थे.
उपहार अग्निकांड: साक्ष्य छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं की अपील और सजा बढ़ाने की याचिकाओं पर 1 अगस्त से रोजाना सुनवाई
उपहार सिनेमा अग्निकांड में साक्ष्य से छेड़छाड़ के मामले में दोषी अंसल बंधुओं की अपील और सजा बढ़ाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 1 अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा.
कार्ति चिदंबरम की याचिका पर 4 अगस्त को सुनवाई, भ्रष्टाचार केस को बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई
दिल्ली हाईकोर्ट 4 अगस्त को कार्ति चिदंबरम की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने शराब कंपनी की ड्यूटी-फ्री बिक्री से जुड़े भ्रष्टाचार के केस को रद्द करने की मांग की है.
आपराधिक मानहानि मामला: मेधा पाटकर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत की सुनवाई टाली, अगली सुनवाई 20 मई को
दिल्ली हाई कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 19 अप्रैल को निचली अदालत में होने वाली कार्यवाही को टाल दिया है और 20 मई के बाद की तारीख तय करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, वैवाहिक विवाद में वकीलों से दुर्व्यवहार पर पति को चेतावनी
दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद में पत्नी के वकील से दुर्व्यवहार करने वाले पति को फटकार लगाई. कोर्ट ने वकीलों की सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि वे विवाद सुलझाने की दिशा में काम करें, न कि तनाव को बढ़ावा दें.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी मामलों में सुनवाई टाली, 29 मई तक ईडी से मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीनी वीजा और एयरसेल-मैक्सिस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आरोप तय करने की कार्यवाही फिलहाल टालने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट फिर से करे विचार
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम विवाद पर पुनर्विचार का निर्देश दिया. समिति पर पारदर्शिता की कमी के आरोपों के चलते पुनर्गठन की सिफारिश की गई.
शत्रुता भड़काने के आरोप में आरोपी नदीम खान ने दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति मांगी, हाईकोर्ट 21 अप्रैल को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी नदीम खान ने सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मामले में दिल्ली से बाहर जाने पर लगी रोक हटाने की याचिका दायर की है. कोर्ट इस पर 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट ने DSGMC चुनाव के लिए नई फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाने का आदेश दिया
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव से पहले फोटो सहित नई मतदाता सूची तैयार करने में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई है और मुख्य सचिव को समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज निर्माण याचिका खारिज की, पढ़ें पूरा मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने मथुरा रोड पर फुट ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया. कोर्ट ने कहा कि यातायात नियोजन जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.







