Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी ईवीएम जारी करने की आयोग की अर्जी मंजूर की, वीवीपैट पर्चियां संरक्षित रहेंगी. आतिशी की जीत को भ्रष्टाचार के आधार पर चुनौती. सुनवाई 30 जुलाई को.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति का नाम खुफ़िया एजेंसी की अवांछनीय संपर्क व्यक्तियों (यूसीएम) सूची में शामिल करना और इसका प्रकाशन आरटीआई अधिनियम के तहत मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

दिल्ली हाईकोर्ट 29 अप्रैल को नीलम आज़ाद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने स्मोक कैन पर यूएपीए लागू करने की वैधता पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. उन्होंने ईडी के आरोप पत्र से नाम हटाने की मांग की थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार और हत्या के दोषी एक सजायाफ्ता कैदी को पैरोल देते हुए कहा कि वह 20 साल से अधिक समय से जेल में है और उसके साथ गुलाम जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने जेल अधिकारियों से अधिक संवेदनशीलता दिखाने की उम्मीद जताई.

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्लैट स्नातक-2025 में प्रश्नों की त्रुटियों को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सीएनएलयू को अंकतालिका में संशोधन कर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची चार सप्ताह में जारी करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में दोषियों को मिली जमानत को बरकरार रखा है. सभी चारों दोषियों की सजा निलंबित है, हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से कोर्ट ने इनकार किया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला को पास्को मामले में आरोपमुक्त कर दिया, जिसमें आरोप था कि उसने अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत नहीं की थी. कोर्ट ने महिला की असहाय स्थिति को समझते हुए कार्यवाही रद्द की, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आदेश दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट 19 सितंबर को एमजे अकबर की उस अपील पर सुनवाई करेगा जिसमें उन्होंने पत्रकार प्रिया रमानी को आपराधिक मानहानि मामले में बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है.

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट ने साकेत कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए उन्हें पहले ट्रायल कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहा है.