Bharat Express DD Free Dish

delhi news

Narela Murder Case: दिल्ली के नरेला इलाके में मोहर्रम पर परिवार से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में युवक की मौत से इलाके में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल उठाए हैं.

Supreme Court NEET UG Case: नीट-यूजी के ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को SC से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राजस्थान के एक छात्र की याचिका को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस को सरकारी कॉलेजों के बराबर नहीं किया जा सकता.

Delhi HC Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को अपराधियों का अड्डा और 'नया डार्क वेब' बताते हुए प्रतिबंध को सही ठहराया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरोह सोशल मीडिया से युवाओं को फंसाकर हथियार और नशे की तस्करी करता था.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को पकड़ा. गिरोह बेरोजगारों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उन्हें ठगों को बेचता था. पुलिस ने पीओएस मशीनें, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स इलाके की तीन झुग्गी बस्तियों में 1 जुलाई तक तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने वैकल्पिक आवास नहीं लिया है, उन्हें फिलहाल बेदखल न किया जाए.

Celebratory Firing Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने साल 2018 में नए साल की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डॉक्टर की मौत के मामले में बिहार से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराया है. उनकी सजा पर बहस 3 जुलाई को जारी रहेगी, जहां उनके वकील रिहा करने की मांग की है.

Supreme Court Case: SC ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 41 साल तक मर्डर केस की अपील लंबित रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने इसे 'परेशान करने वाली स्थिति' बताया और कहा कि सिर्फ देरी के आधार पर केस खारिज नहीं हो सकते.

Delhi Crime News: दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में डीयू की महिला प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या का राज खुल गया है. पुलिस ने कोलकाता से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात में शामिल थे.

Supreme Court Judgement: SC ने फैसले कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होना सामान्य है और सिर्फ 13 दिनों तक बातचीत न करना क्रूरता नहीं माना जा सकता. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने मद्रास HC के फैसले को पलटते हुए आरोपी को बरी किया.