Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi news

भारतीय रेलवे ने 9 दिसंबर तक के लिए कई स्पेशल ट्रेनें घोषित कीं. दिल्ली-प्रयागराज, दिल्ली-उधमपुर वंदे भारत, हिसार, मुंबई, तिरुवनंतपुरम तक सीधी सुविधा मिलेगी. सर्दियों के बीच घर जाने वालों के लिए यह खुशखबरी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अदालत की निगरानी में जांच या ट्रायल की माँग वर्तमान चरण में उचित नहीं है, क्योंकि इस केस में अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ है.

गिफ्टिंग को लोगों के लिए इजी और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से एक नया प्लेटफॉर्म ‘Shubhkamnayeh’ आज मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा जैन पटवारी ने मिलकर लॉन्च किया. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय चीफ गेस्ट के रूप में शरीक हुए.

Delhi Fire Incident: दिल्ली के तिगरी एक्सटेंशन इलाके में मंगलवार शाम चार मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दिल्‍ली के प्रगति मैदान में 'नवयुग खादी फैशन शो' आयोजित हुआ. KVIC अध्यक्ष मनोज कुमार ने खादी को 'राष्ट्रप्रेम और आधुनिक जीवनशैली' का प्रतीक बताया. कहा- मोदी सरकार के 11 वर्षों में 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला.

दिल्ली के एक कपड़ा कारोबारी ने 50 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए अपने नौकर अंशुल को मृत दिखाने की साजिश रची. वह ब्रजघाट श्मशान में नौकर की जगह एक पुतला लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचा, लेकिन पंडित ने चिता पर रखे कपड़े हटाए तो पुतला देखकर हड़कंप मच गया.

हिंद की चादर, त्याग और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस आज पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.

Delhi JLN Stadium Rebuilt: भारत 2035 के ओलंबिक की मेजबानी के लिए अभी से तैयारी कर रहा है. ऐसे में दिल्ली के JLN स्टेडियम का रूप बदलकर देश की पहली हाई-टेक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जा रही है.

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है. अब पुलवामा से एजेंसी को बड़ी मछली एक इलेक्ट्रीसियन के रूप में हाथ लगी है.

दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल ( Delhi St. Columbus School) में 16 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के बाद हंगामा. आरोपों के बाद तीन टीचर सस्पेंड, दिल्ली सरकार ने जांच कमेटी बनाई.