Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi news

सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों को बदनाम करने वाला एक वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की बिना शर्त माफ़ी स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई बंद कर दी. उसे चेतावनी भी दी गई.

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने कहा कि तीसरी बार चुनी गई मोदी सरकार के पहले बजट में कई सकारात्मक बातें हैं. हालांकि हमें विस्तारवादी दृष्टिकोण की आवश्यकता है.

दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सुब्रमण्यम स्वामी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी तीनों को चार सप्ताह के भीतर दलीलों पर लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Delhi Waqf Board: दिल्ली हाईकोर्ट ने आज दिल्ली वक्फ बोर्ड को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने बोर्ड से कहा कि जब भी केंद्र सरकार सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के संबंध में उसकी संपत्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है. कोर्ट ने बोर्ड से याचिका वापस लेने को कहा.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के मामले में वीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ 26 जुलाई के लिए पेशी वारंट जारी किया है.

पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल आर्गेनाईजेशन (NMO) के तत्वावधान में अशोक विहार स्थित सेवा भारती के डायग्नोस्टिक एंड डायलिसिस सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया.

Delhi HC Hybrid Court Room: दिल्ली की अदालते आर्टििफशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में प्रवेश कर गई है. उसका पहला ‘पायलट हाइब्रिड कोर्ट‘ ‘स्पीच टू टेक्स्ट सुविधा‘ से लैस है.

दक्षिण एशियाई देशों में जलवायु परिवर्तन का अधिक असर होने के कारण साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने इस दिशा में व्यापक अध्ययन एवं शोध करने की ज़रूरत बताई है. इसलिए एक डेडिकेटेड इंटरडिसिप्लिनेरी सेंटर स्थापित किया जाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के वीडियो को उनकी सहमति के बिना यूट्यूब पर अपलोड करने पर यूट्यूब व्लॉगर्स के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट में पीठ ने कहा कि हाइब्रिड सुनवाई की व्यवस्था करने में पांच सौ करोड़ रुपए से कम खर्च होना है. इस दशा में इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है.