Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

दिल्ली पुलिस लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद से पूछताछ कर रही है. आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को फंसाया और धमकी देने के लिए सीजेआई का नाम इस्तेमाल किया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निचली अदालत द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी दंपत्ति को जमानत देने के तरीके की आलोचना की. कोर्ट ने जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण का आदेश दिया.

दिल्ली पुलिस ने 16 लड़कियों से छेड़छाड़ और 40 करोड़ रुपए के घपले के आरोप में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की पुलिस रिमांड ली. बाबा के पास से फर्जी पासपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए.

कई ठिकाने बदले पर बचा नहीं चिन्मयानंद, आगरा से गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी

पटियाला हाउस कोर्ट ने बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उनके खिलाफ जमीन हड़पने, यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और फर्जी वाहन नंबर प्लेट जैसे गंभीर आरोपों में कुल पाँच एफआईआर दर्ज की गई हैं.

धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास बीएमडब्ल्यू हादसे में नवजोत सिंह की मौत और उनकी पत्नी की गंभीर चोट के बाद आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी.

समीर मोदी, जो भगोड़े ललित मोदी के भाई हैं, को 2019 के रेप मामले में दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए खारिज करने की मांग की है. कोर्ट ने 22 सितंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई तय की है.

दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के पुराने मामले में ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का आरोप है कि वह कई वर्षों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी.

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया. 58 ठिकानों पर छापेमारी कर 36 संदिग्ध पकड़े और 6 गैंगस्टर गिरफ्तार किए.भारी मात्रा में कैश, सोना, हथियार और बुलेटप्रूफ गाड़ी बरामद की गई.

Lalit Modi Brother Samir Modi Arrested: भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है. विदेश से लौटते ही एयरपोर्ट पर हिरासत, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा. जानें पूरी खबर...