Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता नरेश बालियान की चिकित्सा स्थिति पर मंडोली जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 16 अप्रैल तक बढ़ा दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2019 जामिया हिंसा मामले में आरोप तय करने के खिलाफ शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया. निचली अदालत ने शरजील को हिंसा भड़काने का मुख्य साजिशकर्ता बताया था.

Delhi News: दिल्ली पुलिस के अनुभवी सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार को ड्रग्स सिंडिकेट संचालित करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जिससे पुलिस विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

2020 में आपत्तिजनक बयान और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 8 अप्रैल को कपिल मिश्रा के खिलाफ चार्ज पर बहस करेगा. कोर्ट ने डीसीपी को विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की शिकायत पर दर्ज आरोप पत्र की प्रति सौंपने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या लापता लोगों को खोजने के लिए कोई AI सॉफ्टवेयर उपलब्ध है. कोर्ट ने राज्य सरकार को इस पर संक्षिप्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और 18 मार्च को अगली सुनवाई तय की.

दिल्ली हाईकोर्ट 25 मार्च को बिभव कुमार मामले की सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले से जुड़े दस्तावेजों के आदेश को चुनौती दी है.

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दक्षिण पश्चिम जिले में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 170 ग्राम एमडीएमए जब्त किया, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये आंकी गई.

पटियाला हाउस कोर्ट ने जेएनयू की पूर्व छात्रा शेहला रशीद के खिलाफ दर्ज देशद्रोह और अन्य आरोपों के मुकदमे को वापस लेने की दिल्ली पुलिस को अनुमति दे दी. शेहला पर भारतीय सेना के खिलाफ झूठे ट्वीट करने और अफवाहें फैलाने का आरोप था.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक नरेश बलियान की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को 60 दिन का अतिरिक्त समय दिया. बलियान के वकील ने फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का संकेत दिया.