Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें दिल्ली पुलिस को एक डॉक्टर को 50 हजार रुपये मुआवजा देने को कहा गया था.

दिल्ली कोर्ट ने हाल ही में 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में एक व्यक्ति को बरी किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भीड़ ने तोड़फोड़ की, एक मिठाई की दुकान में आग लगा दी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा पुलिस आयुक्त से पूछा कि क्या अंतर-राज्यीय गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के साथ कोई प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया है. कोर्ट ने व्यक्ति की गिरफ्तारी में प्रक्रिया के उल्लंघन को लेकर सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य विवरण पेश करने का निर्देश दिया.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी राशि के जमानती पर अग्रिम जमानत दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रत्येक जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाइयों (SJPU) में रिक्त पदों को भरने की याचिका पर उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट 25 फरवरी को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. उन पर जामिया नगर में पुलिस दल पर हमले का आरोप है.

दिल्ली की अदालत ने जाली आयात बिल के जरिए 329 करोड़ रुपये विदेश भेजने से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी जतिन चोपड़ा को जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि जांच लंबित होने और मुकदमे में देरी के कारण आरोपी को हिरासत में रखना उचित नहीं होगा.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराया और सजा पर फैसला सुरक्षित रखा, जिसे 25 फरवरी को सुनाया जाएगा. पीड़ित पक्ष और दिल्ली पुलिस ने फांसी की सजा की मांग की है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया. 270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नौ वर्षों से लंबित आपराधिक जांच में दिल्ली पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने संबंधित एसीपी को जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच की चरणबद्ध समयसीमा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.