Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi riots

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा और विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शैलिन्दर कौर की पीठ से कहा कि देरी के लिए आरोपी खुद जिम्मेदार है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने देवांगना कलिता की याचिका पर पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें जाफराबाद दंगे के वीडियो फुटेज तक पहुंच की मांग की गई थी. वकील ने आरोप लगाया कि वीडियो से विरोध प्रदर्शन का शांतिपूर्ण रूप स्पष्ट होगा, जबकि पुलिस ने जांच के नाम पर वीडियो को रोक रखा है.

राउज एवेन्यू कोर्ट 12 फरवरी को 1984 सिख विरोधी दंगों के सरस्वती विहार मामले में फैसला सुनाएगा. इस केस में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म "2020 दिल्ली" के प्रदर्शन पर कोई दिशा निर्देश जारी करने से इनकार किया, क्योंकि फिल्म का प्रमाणन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पास विचाराधीन है.

दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म "2020 दिल्ली" की रिलीज और यूट्यूब ट्रेलर पर रोक की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाई कोर्ट 31 जनवरी को "2020 दिल्ली" फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. यह याचिका शरजील इमाम ने दायर की है, जिसमें फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की गई है.

दिल्ली दंगों की आरोपी शिफा उर रहमान को कोर्ट ने 3 फरवरी तक कस्टडी पैरोल दी है, जिससे वे दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग ले सकेंगे

ताहिर हुसैन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जेल से बाहर रह सकेंगे, उसके बाद उन्हें जेल जाना होगा. इससे पहले उनकी अंतरिम जमानत की याचिका पर दो जजों की बेंच ने स्प्लिट वर्डिक्ट दिया था.

Athar Khan UAPA Case: दिल्ली दंगों के आरोपी अतहर खान को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट से एक सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली है.

सुप्रीम कोर्ट AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगा. हुसैन के वकील ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत की मांग की, जबकि दिल्ली पुलिस ने उसे समाज के लिए खतरा बताते हुए विरोध किया.