Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ghaziabad News

Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर हो उठा है. वैशाली कालीबाड़ी में भी 33 वर्षों से चली आ रही एक आध्यात्मिक परंपरा के तहत 16 से 21 अक्टूबर तक एक ऐसा दरबार सज रहा है. जानें क्या है खास?

गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' का सजीव मंचन होगा. 250 कलाकार, हाथी-घोड़े और तोपों से इतिहास जीवंत होगा.

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में रेप केस के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तकीम और प्रदीप नाम के आरोपियों के पैर में गोली लगी है. उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.

गाजियाबाद के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत त्यागी सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नागपुर की स्टूडेंट्स काउंसिल 2026-27 के अध्यक्ष चुने गए हैं. जिला जज किशोर एम. जायसवाल ने उन्हें शपथ दिलाई.

गाजियाबाद के समाजसेवी नितेश कुमार सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह राठौड़ ने यह मनोनयन पत्र जारी किया.

GHAZIABAD INFANT TRAFFICKING GANG BUSTED: गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अगवा किए गए 3 महीने के मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है.

गाजियाबाद में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ में एसआईटी ने रिपोर्ट दाखिल की. कोर्ट ने पुलिस और निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए.

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में काम पर रखी गई एक मेड ने पहले ही दिन अपना हाथ साफ कर दिया और घर में रखा iPhone लेकर फरार हो गई.

राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने गाजियाबाद में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में विशाल सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए 'सुखी मन शिक्षक, तनाव मुक्त विद्यार्थी' का यूपी मॉडल पेश किया.

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने गाजियाबाद के खोड़ा में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण को 'खरा सोना' बताया और मोदी-योगी के सुशासन की जमकर तारीफ की.