Bharat Express DD Free Dish

Hemant Soren

झारखंड में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है. हालांकि, झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के ही विधायक अभी एकजुट नहीं हो पा रहे. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए चंपई सोरेन के पास क्‍या वाकई पर्याप्त संख्या है?

झारखंड में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी में हेमंत सोरेन के करीबी नेता रहे हैं. वह हेमंत कैबिनेट में दो बार मंत्री बनाए जा चुके.

Champai Soren Swearing Ceremony Live Update: झारखंड में दो दिनों से जारी सियासी उठापटक पर आज विराम लग गया. चंपई सोरेन ने राजभवन में 12वें सीएम के तौर पर शपथ ली.

Land Scam Case Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. कपिल सिब्बल ने कल इस मामले में याचिका दायर की थी.

Champai Soren Swearing Ceremony Updates: झारखंड के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं महागठबंधन के सभी विधायकों को आज हैदराबाद भेजा सकता है.

CM Hemant Soren on Arrest: गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने एक वीडियों जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें फर्जी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है. सीएम सोरेन ने कहा कि आज नहीं तो कल सत्य की जीत होगी.

हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई चल रही है. 31 जनवरी को दिनभर उनसे पूछताछ की खबरें आती रहीं. रात को ED उन्हें कार में बिठाकर अपने दफ्तर ले गई. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ED दफ्तर पहुंची हैं.

कथित भूमि घोटाला मामले में जांच को लेकर करीब छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED ने जमीन घोटाला मामले में पूछताछ की है. गिरफ्तारी का संकट मंडरा रहा है. ऐसे में हेमंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है. नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन का नाम आगे बढ़ा दिया गया है.

रांची में मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी पुलिस तैनाती की गयी है. वहीं कहा जा रहा है कि विधायकों के टूटने के डर को देखते हुए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कराया जा सकता है.