Pakistan से लगती देश की पश्चिमी सीमा पर 29 मई को होगा मेगा सिविल डिफेंस ड्रिल ‘ऑपरेशन शील्ड’
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने “ऑपरेशन शील्ड” नामक एक बड़े पैमाने की सिविल डिफेंस ड्रिल के दूसरे चरण की घोषणा की है, जो 29 मई 2025 को देश की पश्चिमी सीमा से लगे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलों में आयोजित की जाएगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुर्जर रेजीमेंट की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को चेतावनी भी दी
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज की. कोर्ट ने पूछा कि किस कानून के तहत विशेष समुदाय के लिए रेजीमेंट बनाई जा सकती है.
बॉर्डर से सटे इलाकों में 29 मई को फिर होगी मॉक ड्रिल, Operation Sindoor के कारण खौफ में PAK के आतंकी
पाकिस्तान से सटे गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल होगी. खबरें आ रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 12 और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी की है. सेना हाई अलर्ट पर है.
ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत बरकरार, SIT जांच रहेगी सीमित
सुप्रीम कोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को मिली अंतरिम राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने SIT को जांच का दायरा सीमित रखने और सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित रहने के निर्देश दिए हैं.
भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग को नई दिशा, ESG बैठक में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति
भारत और अमेरिका के बीच 28वीं ESG बैठक में सैन्य सहयोग, संयुक्त अभ्यास और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को लेकर साझा प्रतिबद्धता दोहराई.
ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभालते दिखे सेना प्रमुख, वायुसेना और नौसेना प्रमुख; तस्वीरें आईं सामने
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों की दुर्लभ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे मिशन की निगरानी करते नजर आ रहे हैं.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पूरी दुनिया में कई जगहों पर आतंकी हमलों का जवाब दिया गया है लेकिन भारत ने जो जवाब दिया है, वह एक तरह से अलग है.
भारत-नेपाल की संयुक्त सेना ने किया माउंट कंचनजंघा फतह, दोस्ती और सहयोग का ऐतिहासिक प्रतीक
भारत और नेपाल की संयुक्त सैन्य टीम ने 19 मई 2025 को माउंट कंचनजंघा (8,586 मीटर) पर सफल चढ़ाई कर दोनों देशों की मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाई पर पहुंचाया. यह अभियान सैन्य समन्वय, साहस और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है.
सीमा पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को शिपकी-ला से करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत करेंगे. सरकार की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिकी को बढ़ावा देने में सहायक होगी.
उत्तराखंड में अब मदरसों के सिलेबस में शामिल होगा Operation Sindoor, देहरादून Madrasa Board का ऐतिहासिक फैसला
Operation Sindoor syllabus: उत्तराखंड सरकार ने मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को पाठ्यक्रम में शामिल किया है. यह निर्णय छात्रों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने और भारतीय सेना के शौर्य से परिचित कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.







