Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amit Shah: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का गृह मंत्री अमित शाह लेंगे जायजा, जम्मू और कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करेंगे हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah High Level Meeting on Amarnath: दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होगी.

अमित शाह

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की शुरूआत एक जून से होगी. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 9 जून को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. अमित शाह की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की किस तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी, साथ ही यात्रा के रूट पर कौन-कौन से सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. इस पर चर्चा होगी. इसके अलावा बैठक में नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स की टीम अपना प्रजेंटेशन देगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री केंद्र सरकार और जम्मू और कश्मीर प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. अमरनाथ यात्रा 1 जून से लेकर 31 अगस्त तक चलेगी.

आतंकवादी संगठन यात्रा को कर सकते हैं बाधित

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी. गृहमंत्री अमित शाह तीर्थ यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई जा रही योजनाओं का भी जायजा लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर सकते हैं. इसके मद्देनजर यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी.

इस साल 5 लाख का आंकड़ा हो सकता है पार

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं. सड़क सीमा संगठन को 15 जून तक बर्फ हटाने का काम दिया गया है. वहीं साल उम्मीद जतायी जा रही है कि इस साल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 5 लाख को पार कर सकता है. पिछले साल 3 लाख 45 हजार इस यात्रा में शामिल हुए और पवित्र गुफा के दर्शन किए. सूत्रों ने कहा कि किसी भी संभावित अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए तीर्थयात्री शिविर स्थापित करने के लिए उचित स्थानों की पहचान शुरू कर दी है. बता दें कि पिछले साल 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital