Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kashi

भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव काशी का कायाकल्प में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले यूपी की पहचान खराब सड़कों से होती थी. 2017 से पहले बिजली एक सप्ताह रात और एक सप्ताह दिन में आती थी. भाजपा सरकार में स्थिति बदल गई है.

भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से आयोजित ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के साथ हुए अपराध में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी पूरे देश में नंबर-1 है.

कार्यक्रम में शामिल माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज राज हंस ने कहा कि आज का समय AI का है और काशी के लोग तकनीकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ते जा रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव ‘काशी का कायाकल्प’ में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने कहा कि काशी वो नगरी है, जहां शांति व्‍याप्‍त रहती है. काशी ने हमेशा शांति का संदेश दिया है.

विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में कहा कि मुस्लिमों के वक्फ बोर्ड में संसोधन की जरूरत नहीं, ये देश के खिलाफ है, इसे तो खत्म कर देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कॉन्क्लेव में कहा कि काशी से सांसद चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने, इसके बाद 48,000 करोड़ रुपये के विकास का इतिहास बनाया गया.’

Kashi Ka Kayakalp: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म और काशी का गुणगान किया.

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत एक्सप्रेस परिवार को धन्‍यवाद देते हुए 'काशी का कायाकल्प' कॉन्‍क्‍लेव को एक शानदार समारोह बताया.

ज्ञानवापी परिसर में दर्शन, पूजा का अधिकार मांगने वाली चार महिला याचिकाकर्ताओं ने दाखिल सभी मुकदमों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने उनकी खूब प्रशंसा की.