Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की अदालतों को जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 3 से 6 महीने के भीतर निर्णय लेने का सख्त निर्देश दिया है. यह आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट में वर्षों से लंबित अग्रिम जमानत याचिका के संदर्भ में दिया गया, जिसे 6 साल बाद खारिज किया गया था.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेरू दूतावास को पिस्को शराब के जीआई अधिकारों से संबंधित विवाद में फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. इस मामले में पेरू की ओर से जीआई पर विशेषाधिकार देने की मांग की गई थी.

दिल्ली के निचली अदालतों के वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. पुलिस कमिश्नर के सर्कुलर के अनुसार अब आपराधिक मामलों में पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य है.

अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली 17 साल बाद नागपुर जेल से रिहा हो गया हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उसे शिवसेना नेता कमलाकर जामसांडेकर हत्या मामले में जमानत दी.

सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति और राज्यपालों पर विधेयकों की समयसीमा तय करने से संबंधित मामले की 7वीं सुनवाई पूरी हो गई. सीजेआई बी आर गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने मामले की सुनवाई की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पालतू कुत्ते हेनरी की कस्टडी को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी किया है. अधिवक्ता जय अनंत देहद्राई ने याचिका दायर कर दावा किया कि हेनरी उनके साथ रहा है और उनका कुत्ता है.

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामलों पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता हो जाए तो धारा 138 एनआई एक्ट के तहत दोषसिद्धि बरकरार नहीं रह सकती हैं.

Junior Court Assistant Recruitment: दिल्ली हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा से जुड़े आदेश को सही ठहराते हुए याचिकाकर्ताओं की दलीलों को खारिज किया.

Legal News: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में निचली अदालत की ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी.

Online Money Games Ban: मोदी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर शिकंजा कसते हुए इसके खिलाफ कानून बनाया है. ज्यादातर कंपनियों ने इसे स्वीकार किया है. हालांकि, एक कंपनी इसके खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंच गई है. आइये जानें पूरा मामला?