Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सुधार की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता कमलेश त्रिपाठी से कहा कि यह याचिका केवल पब्लिसिटी स्टंट है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईआरएस अधिकारी बी. बालमुरुगन की जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने संसद और अन्य सार्वजनिक स्थानों से वीर सावरकर की तस्वीरें हटाने और ऐसे व्यक्तियों को सम्मान देने से रोकने की मांग की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के 'गोनाइल' ट्रेडमार्क को रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पतंजलि के ब्रांड नाम से उपभोक्ताओं में कोई भ्रम पैदा नहीं होता. विस्तार से पढ़ें कोर्ट का फैसला.

सतना के एक स्कूल में अनुशासन के नाम पर मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की गई. होमवर्क न होने पर टीचर ने छात्रा को पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया. परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत.

दिल्ली में विकास और पर्यावरण के बीच एक बार फिर कानूनी खींचतान शुरू हो गई है. डीडीए ने अरावली रिज क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए वन भूमि डायवर्जन और पेड़ों की कटाई की अनुमति मांगी है.

NALSA के कार्यक्रम में CJI गवई ने कानूनी सहायता को मात्र 'दान' नहीं, बल्कि 'नैतिक कर्तव्य' बताया और नीतिगत निरंतरता के लिए सलाहकार समिति का सुझाव दिया. उन्‍होंने कहा- न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना शासन का हिस्सा है.

PM Narendra Modi in Supreme Court: पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में आयोजित NALSA सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को, चाहे वह गरीब हो या अमीर, न्याय आसानी से मिलना चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रांसजेंडर महिलाओं और बच्चों को बीएनएस कानून के तहत पीड़ित के रूप में शामिल करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निचली अदालत द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी दंपत्ति को जमानत देने के तरीके की आलोचना की. कोर्ट ने जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने याचिका में संशोधन की अनुमति दी है और आगे की सुनवाई की तारीख तय करेगा.