सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल और आतिशी को राहत, आपराधिक मानहानि मामले में कोर्ट की कार्यवाही पर चार सप्ताह बढ़ी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को ट्रायल कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कार्यवाही पर 4 हफ्तों की रोक लगा दी है.
इंडोनेशिया में मौत की सजा पाए तीन भारतीयों को सरकार ने दी कानूनी मदद, हाई कोर्ट में दी जानकारी
दिल्ली हाई कोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया कि इंडोनेशिया में मौत की सजा पाए तीन भारतीयों को वाणिज्य दूतावास के जरिए कानूनी सहायता, काउंसलर पहुंच और अपील दायर करने में मदद दी गई है.
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों में हत्या के मामले में अपर्याप्त सबूत के आधार पर 12 लोगों को किया बरी
कड़कड़डूमा कोर्ट ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रणांचल ने कहा कि पेश परिस्थितिजन्य साक्ष्य आरोपियों को भीड़ का हिस्सा होने के रूप में पहचान स्थापित करने के लिए पर्याप्त नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को फटकार लगाई, सबूतों के बिना आरोप लगाने पर जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर सवाल उठाए. कोर्ट ने बिना ठोस सबूत आरोप लगाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई.
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, पदोन्नति का हक नहीं, लेकिन अयोग्य न होने तक विचार जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने एक कांस्टेबल की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी को पदोन्नति का अधिकार नहीं है, लेकिन जब तक उसे अयोग्य न ठहराया जाए, तब तक उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए.
दिल्ली हाई कोर्ट से साकेत गोखले को झटका, ₹50 लाख हर्जाना देने और वेतन कुर्की का आदेश बरकरार
दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले की पुनर्विचार याचिका खारिज की, ₹50 लाख हर्जाने और माफी के आदेश को बरकरार रखते हुए वेतन कुर्क करने का निर्देश जारी किया. अगली सुनवाई 28 मई को होगी.
रूह अफजा को ‘शरबत जिहाद’ बताने पर हाईकोर्ट सख्त, 9 मई को फिर होगी सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव द्वारा रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई. कोर्ट ने वीडियो हटाने और भविष्य में ऐसे बयान न देने का हलफनामा मांगा है.
सुप्रीम कोर्ट ने शरिया और काजी की अदालतों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, कहा- कानून में इसके लिए कोई जगह नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में दिए गए अपने ऐतिहासिक फैसले विश्व लोचन मदन बनाम भारत सरकार के मामले का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि शरिया अदालतों और उनके फतवों को भारतीय कानून में कोई मान्यता प्राप्त नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी की जमानत रद्द करने की याचिका का किया निपटारा, मंत्री पद से इस्तीफे के बाद आया आदेश
तमिलनाडु सरकार के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर दी. इस्तीफा देने के बाद कोर्ट ने आदेश जारी किया। जानिए पूरी खबर...
रेजिडेंट डॉक्टरों के काम के घंटे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की जनहित याचिका, UDF ने उठाई आवाज
रेजिडेंट डॉक्टरों के अत्यधिक कार्य घंटों और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ते प्रभाव के खिलाफ यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन की मांग की गई है.







