Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh news

Dog Steals Bag From Hospital: मंदसौर जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया. बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे. पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.

सिंगरौली के जयंत इलाके में बदमाशों ने देर रात ATM मशीन तोड़कर कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए. ATM पर सुरक्षा गार्ड और CCTV नहीं होने के साथ पुलिस चौकी में स्थायी प्रभारी की तैनाती न होने से व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

ग्वालियर नगर निगम की टेंडर शाखा से डिजिटल सिग्नेचर (DSC) डोंगल चोरी होने का मामला सामने आया है. CCTV में वार्ड 21 के बीजेपी पार्षद बृजेश श्रीवास डोंगल जेब में रखते दिखे हैं, जबकि पार्षद ने इसे अधिकारियों की साजिश बताया है.

मध्य प्रदेश के भिंड में NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हुए. मजदूर डबरा से धान की रोपाई कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर लौट रहे थे.

इंदौर की खजराना पुलिस ने वर्ष 2015 में हुए 17 वर्षीय कृष्णा के ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है. हत्या और लूट के मामले में अकील और आरिफ को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी परवेज की मौत हो चुकी है.

Singrauli school toilet ganja seizure: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आने वाले मकरोह सरकारी स्कूल के शौचालय से 2 बोरी कथित गांजा बरामद हुआ है. इससे पहले स्कूल में शराब पीकर रहने वाली शिक्षिका और क्लास में सोते मास्टर जी का वीडियो वायरल हो चुका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Shahdol School Viral Video: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (दमकी टोला) के एक सरकारी स्कूल में नशे में धुत युवक ने क्लासरूम में घुसकर जमकर बवाल काटा. फर्श पर लेटकर गाने गाए और शिक्षक से मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी. देखें वायरल वीडियो.

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित UCC के खिलाफ भोपाल में बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने 16 से 20 अगस्त तक मुस्लिम और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन का प्लान बनाया है.

Rajgarh Van Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़में भारी बारिश के बीच एक ईको वैन उफनते झिरी नाले में बह गई. हादसे में देवास के 9 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 2 ने तैरकर जान बचाई. ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है.

Narmadapuram Fake Ghee Seized: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ा शिकंजा कसा है. 2 दिन की छापेमारी में 400 किलो से ज्यादा संदिग्ध और नकली घी जब्त किया गया है. सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं.