Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh news

Minor Gangrape Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भिंड के मौ से लापता 15 साल की नाबालिग से बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर और उसके दोस्तों ने गुप्तेश्वर पहाड़ी पर गैंगरेप किया, हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जला दिया.

Shahdol ancient statues found: शहडोल जिले के नवाटोला गांव में खेत की खुदाई के दौरान प्राचीन पत्थर की कई मूर्तियां और अवशेष मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण इन्हें ऐतिहासिक धरोहर मान रहे हैं और पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

Twisha Sharma Case Update: गिरिबाला सिंह से पूछताछ के बाद सीबीआई अब बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी. दोनों को सामने बैठाकर सवाल किए जाएंगे, जिससे सवालों के जवाब की भी जांच हो पाएगी कि वह सही थे या फिर झूठ.

Dewas fake marriage scam: मध्य प्रदेश के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. अनाथ लड़कियों से शादी का झांसा देकर 15 से 25 हजार रुपए ऐंठे गए. पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में लिया है.

Indore Child Marriage case: इंदौर में पोते के निकाह के लिए 13 साल की बालिका की शादी 42 वर्षीय अधेड़ से करा दी गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे मोहर सिंह समेत 13 लोगों पर दर्ज की FIR की है.

Singrauli Forest Coal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अडाणी समूह की कोयला खनन परियोजना के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. पर्यावरणविद अजय दुबे ने हाथियों के कॉरिडोर और 6 लाख पेड़ों के कटान का हवाला देकर वन स्वीकृतियों को चुनौती दी थी.

Drug Free India Campaign: शहडोल जिले में 'नशा मुक्त भारत अभियान' (Drug-Free India Campaign) के तहत पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है. 2020 से अब तक 6 करोड़ 88 लाख का नशा जब्त किया गया है और 2500 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है.

Bhopal Twisha Sharma Death Mystery: 'मां, मुझे बहुत घुटन हो रही है...' भोपाल के कटारा हिल्स में शादी के 5 महीने बाद फंदे से लटकी मिली मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है. अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद 10 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह फरार है और पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.

Dhar Bhojshala Puja: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला विवाद पर इंदौर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इसे देवी सरस्वती का मंदिर मानते हुए 2003 के आदेश को रद्द कर दिया है. इसके बाद से आज सुबह से ही भारी संख्या में भक्त पूजा के लिए पहुंच रहे हैं.

Gwalior Cyber Crime News: ग्वालियर के कैलाश विहार स्थित होटल में क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये नर्सिंग छात्र पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए बड़े फ्रॉड और मनी ट्रेलिंग का खेल कर रहे थे.