Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Madhya Pradesh news

Drug Free India Campaign: शहडोल जिले में 'नशा मुक्त भारत अभियान' (Drug-Free India Campaign) के तहत पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई की है. 2020 से अब तक 6 करोड़ 88 लाख का नशा जब्त किया गया है और 2500 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है.

Bhopal Twisha Sharma Death Mystery: 'मां, मुझे बहुत घुटन हो रही है...' भोपाल के कटारा हिल्स में शादी के 5 महीने बाद फंदे से लटकी मिली मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है. अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद 10 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह फरार है और पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.

Dhar Bhojshala Puja: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला विवाद पर इंदौर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इसे देवी सरस्वती का मंदिर मानते हुए 2003 के आदेश को रद्द कर दिया है. इसके बाद से आज सुबह से ही भारी संख्या में भक्त पूजा के लिए पहुंच रहे हैं.

Gwalior Cyber Crime News: ग्वालियर के कैलाश विहार स्थित होटल में क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये नर्सिंग छात्र पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए बड़े फ्रॉड और मनी ट्रेलिंग का खेल कर रहे थे.

Bargi Dam cruise accident Jabalpur: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता वाला आयोग 5 बिंदुओं पर जांच करेगा और प्रदेश भर के जल-परिवहन का ऑडिट होगा.

Indore Police Extortion Case: इंदौर के विजय नगर थाने के 4 पुलिसकर्मियों पर आगर मालवा के ड्रग तस्कर वसीम को 5-स्टार होटल में 2 दिन बंधक बनाकर 5 लाख रुपये वसूलने का आरोप है. एसीपी की रिपोर्ट के बावजूद महकमा मामले को दबाने में जुटा है.

Kanha Tiger Reserve news: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन टी141 और उसके चार शावकों की मौत ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटन विभाग का क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. अब तक 9 शव निकाले गए हैं, 24 को बचाया गया है, और 9 लोग अभी भी लापता हैं. एनडीआरएफ और आर्मी द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जानिए अब तक का अपडेट

Bargi Dam accident: जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग की क्रूज बोट तूफान और तेज हवाओं के कारण पलट गई. हादसे में छह लोगों की मौत, 19 को बचाया गया और 15 से अधिक लोग लापता हैं.

PM मोदी ने गुरूवार को वैदिक घड़ी का लोकार्पण (inauguration) किया. इस घड़ी के निर्माण का काम पहले मोहन यादव ने शुरू की थी और विधायक निधि से पैसे भी जारी किए थे. भारत में पहले समय की गणना वैदिक घड़ी से होती थी.